मेरठ : 4 / जनवरी / 2025 : मेरठ में पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने एक कैंटर को ओवरटेक कर इलेक्ट्रॉनिक सामान लूट लिया। कैंटर के शीशे पर गोली जैसे 25 निशान मिले हैं, जिससे लगता है कि बदमाशों ने फायरिंग की थी। हालांकि, पुलिस फायरिंग से इनकार कर रही है और कह रही है कि ये निशान टायर बदलने की रॉड से हमले के हो सकते हैं। कैंटर हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहा था, जिसमें पैनासोनिक कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक सामान था। बदमाशों ने कैंटर को रोककर 32 पेटियां लूट लीं और चालक संजीव अपनी जान बचाकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस ने सिवाया टोल प्लाजा से लेकर घाट पुलिस चौकी तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पहले एक संदिग्ध कार पुलिस को नजर आई जो सिवाया टोल प्लाजा से कैंटर के पीछे थी। हालांकि बाद में कार दूसरी दिशा में चली गई थी। इसके बाद एक बाइक सवार तीन युवक कैमरे में नजर आ रहे हैं जो घाट चौकी से करीब दो किमी पहले से कैंटर के पीछे लग गए थे। जांच में यह भी सामने आया है कि कैंटर से बाइक मे टक्कर लगने से विवाद हुआ था। पुलिस बाइक सवारों की तलाश कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












