उत्तर प्रदेश : 5 / जनवरी / 2025 : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिपाही भर्ती में आयु सीमा में 3 साल की छूट देने का बड़ा फैसला लिया है। यह छूट पुलिस, जेल विभाग और पीएसी में सीधी भर्ती के लिए लागू होगी। इससे 32,679 पदों पर होने वाली भर्ती में युवाओं को फायदा मिलेगा। इस फैसले से उन युवाओं को राहत मिलेगी जो आयु सीमा के कारण आवेदन करने से चूक गए थे। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है और 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। आवेदन के लिए सामान्य, EWS, OBC वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये का शुल्क देना होगा।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












