Home » बुलंदशहर » भाजपा ब्लॉक प्रमुख रेनू चौधरी के पति की पिटाई , नाक में आई गंभीर चोट

भाजपा ब्लॉक प्रमुख रेनू चौधरी के पति की पिटाई , नाक में आई गंभीर चोट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 6 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर में भाजपा ब्लॉक प्रमुख रेनू चौधरी के पति आदेश चौधरी की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना तहसील परिसर में पंचायत निर्वाचन नामावली की दावे-आपत्तियों की सुनवाई के दौरान हुई, जब विरोधियों ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनकी नाक में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने थानाध्यक्ष कोतवाली नगर को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह पूरी घटना अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में हुई, लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। काफी देर तक चले हंगामे और मारपीट के बाद तहसीलदार और अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना ने तहसील परिसर में प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस ने शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This