संभल : 6 / जनवरी / 2026 : संभल में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी है। रायाबुजुर्ग गांव में सरकारी जमीन पर बने मस्जिद और दो-तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया है। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन कब्जाधारियों ने निर्माण नहीं हटाया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। संभल के क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार ने बताया कि रायाबुजुर्ग में कुछ लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया था। इसमें एक मस्जिद और दो-तीन मकान शामिल थे। कब्जाधारियों ने तीन दिन का समय मांगा था लेकिन तय समय में निर्माण नहीं हटाया गया। इसके बाद प्रशासन ने अवैध रूप से बनी मस्जिद को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले भी संभल में अवैध मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर चलाया गया था। प्रशासन ने बताया कि ये निर्माण सरकारी जमीन पर अवैध रूप से किए गए थे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












