Home » बुलंदशहर » खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में युवा दिवस मनाया गया

खुर्जा के एकेपी डिग्री कॉलेज में युवा दिवस मनाया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर : 12 / जनवरी / 2026 : आज एकेपी डिग्री कॉलेज खुर्जा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा युवा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज, वरिष्ठ प्राध्यापिका श्रीमती नीलू सिंह तथा अनामिका द्विवेदी ने युवा हृदय सम्राट स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। स्वदेशी से समृद्ध भारत विषय को ध्यान में रखकर प्राचार्या जी ने सभी को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम अधिकारी डा गीता सिंह ने बताया कि आज का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की लोक हितकारी सोच से युवाओं को परिचित कराने के लिए किया गया है।  डॉ मनु आर्या ने बताया कि इस अवसर पर स्वयंसेविका पायल शर्मा, कोमल, सना, डौली, जिया ने स्वामी विवेकानंद जी के विषय में अपने विचार कविता तथा भाषण के रूप में प्रस्तुत किए। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिम्पल विज ने स्वयं सेविकाओं को स्वामी विवेकानन्द के जितेन्द्रिय बनने के गुण को अपनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भारत  युवाओं का देश है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति उसके युवाओं की सोच और उनकी कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। स्वामी विवेकानंद युवाओं के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनका मानना था कि युवा शक्ति ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकती है।  श्रीमती नीलू सिंह ने कहा कि आज का युवा पथभ्रष्ट हो गया है। नशा युवाशक्ति को खोखला कर रहा है। आपने युवाओं को नशा से होने वाली हानियों को बताते हुए नशा से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ मनु आर्या ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment