बुलन्दशहर : 12 / जनवरी / 2026 : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्तर की मिनी गोल्फ प्रतिस्पर्धा जोकि महाराष्ट्र में आयोजित की गई थी। उसमें स्वर्ण पदक विजेता भरत तिवारी को सम्मानित किया गया तथा सभी पूर्व सैनिकों ने इस युवा खिलाड़ी को मिठाई खिलाकर सम्मान दिया और आगे बढ़ते रहने का आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सेवानिवृत्ति और सूबेदार राजवीर सिंह ने बताया कि आज खुर्जा इकाई के पूर्व सैनिकों ने इस उभरते हुए खिलाड़ी को सम्मान देकर हौसला बढ़ाया है और इसके बाद तहसील में उप जिलाधिकारी के साथ सैनिकों की समस्याओं पर एक बैठक होगी। जिसमें सभी की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। राम सिंह चौहान,महेश राघव, सुरेंद्र राघव, नीरज चौहान, कैलाश राघव समेत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












