Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली , मौके पर मौत

बुलंदशहर में कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली , मौके पर मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 13 / जनवरी / 2026 :  बुलंदशहर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बेटे ने अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे का नाम अबूबकर है, जिसने अपने 65 वर्षीय पिता ताहिर को उनकी ही लाइसेंसी बंदूक से दो गोलियां मार दीं। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, पिता-पुत्र के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसके बाद अबूबकर ने गुस्से में आकर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। ताहिर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अबूबकर हाल ही में सऊदी अरब से भारत लौटा था। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि शुरुआती जांच में घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आरोपी से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This