बुलंदशहर : 15 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर में आनंदा मिल्क प्लांट पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। टीम ने कर्मचारियों को बाहर रोका और उनके फोन जब्त किए हैं। अफसर फाइलें और लेखा-जोखा खंगाल रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, आईटी अफसरों को टैक्स चोरी के सुबूत मिले हैं। मीडिया को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। आयकर विभाग की यह कार्रवाई गुरुवार सुबह 7:00 बजे से जारी है। टीम आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में सवार होकर नगर पहुंची थी। आनंदा डेयरी प्लांट में घी, पनीर, दूध और दही जैसे उत्पादों की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग की जाती है। आयकर विभाग की टीम कंपनी के सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच कर रही है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












