बुलन्दशहर : 17 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमे बेटी की मौत हो गई और पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। गंभीर रूप से घायल आयूब खान को डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मृतका की पहचान गौतमबुद्धनगर जिले के गांव हल्दोनी, थाना सूरजपुर निवासी 23 वर्षीय रमज़ानो उर्फ खुशबू के रूप में हुई है। घायल पिता 54 वर्षीय आयूब खान हैं।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












