Home » उत्तर प्रदेश » सेवा समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा नवनिर्मित “भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन” का भव्य लोकार्पण खुर्जा

सेवा समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा नवनिर्मित “भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय भवन” का भव्य लोकार्पण खुर्जा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा: सेवा समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा नवनिर्मित कार्यालय भवन “भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी भवन” का लोकार्पण एवं उद्घाटन कार्यक्रम दिनांक 18 जनवरी 2026 को चंद्रलोक कॉलोनी, खुर्जा में अत्यंत भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खुर्जा अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा (भारत रत्न पं. मदन मोहन मालवीय द्वारा स्थापित) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित गोपाल दत्त शर्मा जी (वैद्य जी) तथा नगर पालिका परिषद खुर्जा की चेयरमैन साहिबा अंजना भगवान दास सिंघल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तथा विधि-विधानपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ गोला फोड़कर भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी, माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।
समिति के मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता ने बताया कि भवन के उद्घाटन से एक दिन पूर्व विधिविधान से हवन-पूजन सम्पन्न कराया गया।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कर्नल अमर सिंह जी की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी ने की। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में
श्री शिव किशोर गौड़ (एडवोकेट) — अध्यक्ष, बार काउंसिलिंग उत्तर प्रदेश,
श्रीमती अंजना भगवान दास सिंघल — अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद खुर्जा तथा विशेष सहयोगी एडवोकेट अशोक कुमार अग्रवाल अध्यक्ष अमित चाय और मसाले गाजियाबाद, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी, श्री रमेश बंसल जी सचिव श्री गोपाल संकीर्तन मंडल, प्रोफेसर के सी गुप्ता जी एवं वीरेश शर्मा जी तथा डी के स्वामी जी
रहे।
कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन प्रेम प्रकाश अरोड़ा जी ने किया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष *महेश भार्गव जी* ने बताया कि यह करीब 108 वर्ष पुरानी विख्यात सेवा भावी संस्था है जो अविरल जल सेवा, नारायण सेवा के प्रति समर्पित है। नेकी की दीवार जो की जेवर अड्डा पर स्थित है के माध्यम से जरूरतमंदों को गर्म कपड़े आदि की सेवा चल रही है। करोना काल में कैंप लगाकर वैक्सीन की सुविधा प्रदान की गई। जरूरतमंदों को खाद्यान्न, कंबल आदि का समय-समय पर वितरण किया जाता है।
सचिव *प्रियदर्शन भारद्वाज* ने बताया कि समिति प्रतिवर्ष रामलीला में शिविर लगाकर जल सेवा और खोये- पाये बच्चों को उनके परिजनों से मिलाने का पुनीत कार्य करती है।
इस अवसर पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अध्ययनरत, सुरजावली के हिंदी प्रवक्ता आनंद जी ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वे भारत के महान शिक्षाविद, पत्रकार, वकील एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू महासभा की स्थापना की तथा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता रहे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि खुर्जा में सेवा समिति की स्थापना स्वयं पंडित मदन मोहन मालवीय जी द्वारा की गई थी।समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं भारत वर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष *पंडित गोपाल दत्त शर्मा(वैध) जी ने समिति की उपलब्धियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

वैद्य जी द्वारा सभी आगंतुकों को रामचरितमानस भेंट की गई। मुख्य अतिथि, अति विशिष्ट अतिथि, कार्यक्रम अध्यक्ष, कार्यक्रम संचालक, समिति के सभी सदस्यों एवं सहयोगी कार्यकर्ता, दानदाताओं एवं आगंतुकों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पत्रकारों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment