खुर्जा / 19 जनवरी 2026 : आज दोपहर खुर्जा के अग़वाल टी पॉइंट स्थित बाबा ढाबा के कॉन्फ्रेंस हॉल में एस आई आर खुर्जा 70 के प्रभारी प्रमोद कुमार यादव द्वारा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों क़ो प्रशिक्षण दिया गया उसके पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए समाजवादी पार्टी यूथ बिर्गेड के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व एस आई आर के प्रभारी प्रमोद यादव ने कहा बीजेपी वोटों की हेरा फेरी कर 2027 का चुनाव जीतने की कोशिश में है लेकिन पीडीए के एस आई प्रहरी पूरी तरह सजग है 2024 में भी हमने बीजेपी क़ो हराया है 2027 में भी हरा कर समाजवादी पार्टी सरकार बनाएगी
वहीं पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी ने कार्यक्रम में आये सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया व प्रभारी बनकर आये प्रमोद कुमार यादव जी क़ो आश्वत किया की खुर्जा में समाजवादी पार्टी के बीएलए अपने अपने बूथ पर रहकर बीएलओ पर नजर रखेंगे कोई भी गड़बड़ी नहीं होने दी जायगी!

इस मौक़े पर खुर्जा समाजवादी पार्टी से पूर्व चेयरमेन प्रत्याशी व युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव शहजाद चौधरी. अल्पसंख्यक सभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव आसिफ जमाली. ज़िला उपाध्यक्ष महेंद्र भाटी. पूर्व नगर अध्यक्ष हाजी यासीन कुरैशी. अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव हबीबूररहमान.ज़िला सचिव आसिफ कुरैशी. ज़िला सचिव सुफियान नम्बरदार.ज़िला सचिव हेमंत राघव ज़िला सचिव ताहिर सोलंकी. हसनगढ़ प्रधान रिजवान राना. पूर्व नगर उपाध्यक्ष इरफ़ान अंसारी.पूर्व विधानसभा महासचिव इरफ़ान तोमर सरफराज़ मेवाती पूर्व नगर सचिव शाहिद इन्नी.पूर्व नगर सचिव सुफियान मंसूरी आदि शामिल रहे !
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












