मुरादाबाद : 22 / जनवरी / 2026 : मुरादाबाद के उमरी सब्जीपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बहन को उसके भाइयों ने प्रेमी के साथ बंद कमरे में पकड़ लिया और फावड़े से काटकर हत्या कर दी। दोनों के शव 2 किलोमीटर दूर गगन नदी के पास से बरामद किए गए हैं। अरमान और काजल रविवार की रात से गायब थे। सोमवार की सुबह अरमान के परिजन उसकी तलाश में जुट गए लेकिन काजल के परिवार ने न तो पुलिस को सूचना दी और न ही बेटी को तलाशने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि दोनों अलग-अलग समुदाय के थे और उनके बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का कहना है कि अरमान के पिता ने सूचना दी थी कि उनका बेटा लापता है। पड़ोसी परिवार पर शक जताया था। इसी आधार पर पुलिस ने पड़ताल शुरू की और युवती के पिता और भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा कर दिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। एसएसपी सतपात अंतिल ने बताया कि युवती के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं। फावड़ा भी बरामद कर लिया है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












