Home » बुलंदशहर » अहमदगढ़ में पीपल के पेड़ का अवैध कटान , थाने से चंद कदमों की दूरी पर लगे पेड़ो पर चला दी आरी

अहमदगढ़ में पीपल के पेड़ का अवैध कटान , थाने से चंद कदमों की दूरी पर लगे पेड़ो पर चला दी आरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 23 / जनवरी / 2026 :  बुलन्दशहर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में पीपल के पेड़ का अवैध कटान किया जा रहा था। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मोके पर पहुंची। वहाँ पर उन्हें अवैध कटान होता हुआ मिला। वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आरिफ तथा संजीव के रूप में हुई। वन विभाग की टीम ने कटी हुई लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है तथा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लकिन एक खास बात ये सामने आई कि जहां पर अवैध रूप से पीपल के पेड़ काटे गए वो बिलकुल थाने के सामने थे, और पीपल का पेड़ वन सरंक्षण अधिनियम 1976 के प्रतिवंधित है। पेड़ इतने बड़े थे कि वहाँ से 2 गाड़ी पहले ही लकड़ी से भरकर चली गयी थी।

वन विभाग के अधिकारी आदित्य सिंह ने बताया कि अहमदगढ़ क्षेत्र के कुछ लोगो के द्वारा सूचना मिली थी कि पीपल के पेड़ का अवैध कटान किया जा रहा है। सूचना के आधार पर वन विभाग कि टीम मोके पर पहुंची , जहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। और उन्होंने आगे बताया कि इसमें वन विभाग कि कोई अनुमति नहीं थी न ही किसी प्रकार का कोई आवेदन दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This