बुलन्दशहर : 24 / जनवरी / 2026 : बुलंदशहर नुमाइश ग्राउंड में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश की समृद्ध शिल्प परंपरा, लोक कला, सांस्कृतिक विरासत एवं विकास की प्रगतिशील सोच को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने प्रदेश की विविध सांस्कृतिक झलकियों का आनंद लिया। कार्यक्रम के माध्यम से “विकसित उत्तर प्रदेश – विकसित भारत” की परिकल्पना को सशक्त रूप से दर्शाया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सुशासन, विकास, निवेश और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर यह विश्वास और अधिक दृढ़ हुआ कि उत्तर प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अतुल तेवतिया, स्याना विधायक देवेंद्र सिंह लोधी, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, समाजसेवी, ग्रामवासी आदि लोग उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












