पंडित ठाकुर प्रसाद त्रिपाठी किसान पीजी कॉलेज में मना स्काउट एंड गाइड कार्यक्रम

गोरखपुर / 04 फरवरी 2026 :  पिछले दिनों दो फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के निर्देशन में उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड जनपद गोरखपुर के द्वारा बीएड विभाग में दो  फरवरी से छः फरवरी तक संचालित रहेगा महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉक्टर आर एस मिश्रा ने कार्यक्रम के प्रारंभ में झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ कराया ।प्रदेश के प्रशिक्षक ओम प्रकाश उपाध्याय सुशिक्षक/ ट्रेनर को गाइड विभाग हेतु प्रशिक्षण का खुशबू गौर एचडब्ल्यूबीजी अधिकृत रहे ।प्रथम दिवस के अवसर पर बी एड विभाग प्रवक्ता राजीव सिंह, राजकुमार यादव ,सत्य प्रकाश नारायण यादव, वंदना पांडे, इत्यादि ने उपस्थित होकर सहयोग किया ।और सभी को समय से उपस्थित होकर कार्यक्रमों को सफल बनाने हेतु निर्देश दिया। आज प्रथम दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर ए एन त्रिपाठी ने सभी को संबोधित कर बताया कि यह अनिवार्य पाठ्यक्रम है ।सभी की उपस्थिति अनिवार्य है आज ध्वज, शिष्टाचार, प्रार्थना, झंडा गीत ,अनुशासन ,टोली निर्माण, का दायित्व सोपा गया और सबको अपने कर्तव्य का बोध कराया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment