Home » उत्तर प्रदेश » होली के लिए यूपी रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुली

होली के लिए यूपी रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुली

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

लखनऊ :  5 / फरवरी / 2026 :  होली के लिए यूपी रोडवेज की एसी बसों की एडवांस बुकिंग खुल गई है। आप अपनी सीट ऑनलाइन बुक कर सकते हैं यूपी परिवहन निगम की वेबसाइट पर या कैसरबाग और आलमबाग बस अड्डे के काउंटरों से भी टिकट ले सकते हैं। होली के आसपास दिल्ली, प्रयागराज, गोरखपुर, कोटा, जयपुर, मऊ, बलिया, गाजीपुर, गाजियाबाद, अजमेर, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, टनकपुर, आगरा, वाराणसी, अंबाला कैंट, देवरिया और फरीदाबाद की बसों में एडवांस टिकट की ज्यादा डिमांड है।

रोडवेज लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अमरनाथ सहाय ने बताया कि सिर्फ एसी बसों में एडवांस सीट बुक कराने की सुविधा होगी। इसके लिए चुनिंदा रूटों पर संचालित होने वाली बसों में एडवांस में सीटें बुक कराई जा सकती हैं। समस्या होने पर टोलफ्री नंबर 18001802877 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment