बुलंदशहर : 5 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसकी पत्नी के कई युवकों से अवैध संबंध हैं और वह मोबाइल के जरिए उनसे संपर्क में रहती है। पति के विरोध करने पर पत्नी आत्महत्या की धमकी देती है। पति ने न्यायालय में शिकायत की, जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर पत्नी और उसके कथित प्रेमी सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित जितेंद्र ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी 19 दिसंबर 2021 को शिकारपुर थाना क्षेत्र की कंचन गौतम से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी का व्यवहार संदिग्ध हो गया। जितेंद्र का आरोप है कि कंचन गौतम के कई युवकों से अवैध संबंध हैं और वह लगातार मोबाइल के जरिए उनसे संपर्क में रहती है। पति द्वारा इस बात का विरोध करने पर वह आत्महत्या करने की धमकी देती थी। पीड़ित पति ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले पत्नी और उसके प्रेमी ने घर में घुसकर उसके साथ मार पीट की तथा गला दबाकर मारने की भी कोशिश की।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












