बुगरासी : 5 / फरवरी / 2026 : बुलंदशहर के ब्लांक ऊचागांव कार्यालय पर एडीओ पंचायत पर तानाशाही दलाली व किसानों से अभद्र व्यवहार को लेकर भाकियू अराजनीतिक का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। इसी दौरान ब्लांक प्रतिनिधि व किसान नेताओं के बीच तिरछी नोंक झोंक हों गई जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। दौनो पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने नरसेना में तहरीर दी है।बताते चलें कि भाकियू अराजनीतिक मंगलवार से ब्लांक ऊचागांव कार्यालय परिसर मे उक्त मामले को लेकर धरने पर बैठे हैं। किसानों व संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि एडीओ पंचायत गलत रवैया अपना रहे हैं। किसानों से अभद्रता व्यवहार करते हैं और सरकारी कामों के लिए दलाली को बढ़ावा दे रहें हैं। इसी कारण धरना जारी रहेगा। बुधवार दोपहर को ब्लांक प्रतिनिधि जितेन्द्र शर्मा के पुत्र विशाल शर्मा ब्लांक कार्यालय पहुंचे तो उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। विशाल शर्मा ने थाने नरसेना में तहरीर देकर बताया है कि मेरे साथ अभद्र व्यवहार कर जान से मारने की कोशिश की गई। भाकियू अराजनीतिक की ओर से जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य ने थाने नरसेना में तहरीर देकर बताया है कि ब्लांक ऊचागांव कार्यालय पर बैठे कार्यकर्ता पर जान से मारने की नियत से स्कार्पियो गाड़ी चढाने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि अगर हम समय रहते पीछे ना हटते तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था । संगठन का यह भी आरोप है कि एडीओ पंचायत ने संगठन का झंडा हटाने का प्रयास भी किया जिससे कार्यकर्ताओ मे रोष व्याप्त है। एसएचओ नरसेना रामकिशोर गौतम का कहना है कि दी गई तहरीरों के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। जो तथ्य सामने आयेंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












