Home » फरीदाबाद » फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटकर गिरा , पुलिस इंस्पेक्टर की मौत , 13 लोग घायल

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटकर गिरा , पुलिस इंस्पेक्टर की मौत , 13 लोग घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

फरीदाबाद : : 8 / फरवरी / 2026 : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक झूला टूटकर गिर गया। जिससे 13 लोग घायल हो गए और एक पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। हादसा शनिवार शाम करीब 6:15 बजे हुआ, जब झूले पर 15 लोग सवार थे। झूले का एक हिस्सा टूट गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हादसे पर दुख जताया है और घायलों के इलाज के निर्देश दिए हैं।

इस हादसे में एक इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई है। जो पलवल में तैनात थे। मेला ड्यूटी पर यहां बुलाये गए थे। झूले वाले एरिया में इंचार्ज थे। बचाव कार्य के दौरान ऐसे दूसरी बार झूला गिरा। जिसके बाद लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। हादसे के समय झूले में लगभग 15 लोग सवार थे। बचाव कार्य के दौरान एक स्टॉल संचालक राघव भी घायल हो गए। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घायलों के इलाज की व्यवस्था की। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment