Home » बुलंदशहर » प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर/खुर्जा : 10 / फरवरी / 2026 :  थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के पहासू रोड निवासी दामोदर सिंह उर्फ अजय राघव ने कोतवाली खुर्जा में नाम दर्ज अभियोग पंजीकृत कराते हुए बताया है कि कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की तथा हथियार की बट से चोटिल किया और चाकू भी साथ में था। घायल दामोदर सिंह ने जैसे ही हल्ला-गुल्ला मचाया तो लोगों के आने की संभावना देख वहां से सभी आरोपी फरार हो गए, घटना की सूचना 112 पर दी तथा कोतवाली पुलिस को भी दी गई इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा दामोदर सिंह के बताए अनुसार आरोपियों पर मुकदमा अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस क्षेत्र अधिकारी खुर्जा शोभित कुमार अत्री ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा कार्यवाही की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This