Home » बुलंदशहर » खुर्जा के सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन , शालिनी शर्मा ने मारी बाजी

खुर्जा के सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन , शालिनी शर्मा ने मारी बाजी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 13 / फरवरी / 2026 : खुरजा में  स्थानीय सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक संस्थान में शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), नोएडा शाखा के तत्वावधान में एक ज्ञानवर्धक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में संस्थान के विभिन्न पाठ्यक्रमों के 100 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। ​प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा करते हुए संस्थान के प्रधानाचार्य ने बताया कि शैक्षणिक कौशल के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया है।

 

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण तृतीय वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा शालिनी शर्मा रहीं, जिन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। ​प्रथम स्थान शालिनी शर्मा (तृतीय वर्ष, मैकेनिकल इंजीनियरिंग), ​द्वितीय स्थान मनीष कुमार (तृतीय वर्ष, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग),​तृतीय स्थान दीपेश साहनी (तृतीय वर्ष, सिविल इंजीनियरिंग), ​कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रधानाचार्य द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो, नोएडा शाखा से आए अतुल तिवारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे। ​ कार्यक्रम को सफल बनाने में करन पाल, डॉ. प्रियंका सिंह, निक्की चौहान,अनुभा सिंह,रूचि चौधरी, मंजू सिंह, पुष्पेन्द्र कुमार, धरेन्द्र सिंह, निशा माहुर, प्रीति सिंह एवं अक्षय पाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment