Home » बुलंदशहर » किला मेवई में आयोजित हुआ एक दिवसीय शिविर; ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

किला मेवई में आयोजित हुआ एक दिवसीय शिविर; ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 16 / फरवरी / 2026 :  खुर्जा के ए.के.पी. पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा आज ग्राम किला मेवई में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का महाविद्यालय प्रांगण में हुआ, जहाँ सभी स्वयंसेविकाएं एकत्रित हुईं। ​महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका नीलू सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता सिंह के कुशल निर्देशन में निकाली गई इस रैली के दौरान छात्राओं ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, ‘सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो’ और ‘जन-जन ने यह ठाना है-भारत स्वच्छ बनाना है’ जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। ​समाज सेवा ही मुख्य उद्देश्य ​इस अवसर पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में समाज सेवा की भावना जागृत करना और उन्हें सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है।

 

इससे शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व का भी सर्वांगीण विकास होता है। ​कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता सिंह ने स्वयंसेविकाओं को अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राष्ट्रीय योजना का मुख्य लक्ष्य महिला सुरक्षा, महिला स्वास्थ्य और स्वावलंबन है। शिविर की प्रमुख गतिविधियां ​सफाई अभियान- गांव पहुँचते ही छात्राओं ने सर्वप्रथम शिविर स्थल की साफ़-सफाई की। ​सर्वेक्षण- स्वयंसेविकाओं ने अलग-अलग समूहों में विभाजित होकर घर-घर जाकर सर्वे किया और ग्रामीणों की समस्याओं व स्थिति को समझा। ​बौद्धिक व मनोरंजन सत्र- जलपान के पश्चात छात्राओं के बीच अंत्याक्षरी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ​शिविर के अंत में आगामी द्वितीय एक दिवसीय कैंप की कार्ययोजना तैयार की गई। कार्यक्रम का समापन ‘लक्ष्य गीत’ के साथ उत्साहपूर्वक हुआ।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This