Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर में आयोजित हुआ विकसित भारत बजट 2026 – 27 पर युवा संवाद कार्यक्रम, मौजूद रहे पंकज चौधरी

गोरखपुर में आयोजित हुआ विकसित भारत बजट 2026 – 27 पर युवा संवाद कार्यक्रम, मौजूद रहे पंकज चौधरी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गोरखपुर प्रभारी मंडल सुनील पाठक

गोरखपुर : 19 / फरवरी / 2026 :  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने विकसित भारत बजट 2026-27 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 का स्पष्ट रोडमैप है। उन्होंने कहा कि देश की युवा आबादी हमारी सबसे बड़ी ताकत है और सरकार की प्रत्येक योजना में युवाओं को केंद्र में रखा गया है। इन्फ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बजट की विशेषताओं को समझकर जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि “जो वायु के वेग को बदल दे उसे युवा कहते हैं। जब युवा सोच बदलता है तो समय भी बदल जाता है।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बजट के प्रावधानों को गहराई से समझें और उन्हें सरल भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें। श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने आम जन की सुविधा, नवाचार, रोजगार सृजन, आर्थिक वृद्धि और समावेशी विकास को केंद्र में रखकर नीतियां बनाई हैं। यह बजट भी वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य के भारत की नींव मजबूत करने वाला है। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि वर्ष 2014-15 में जहां बुनियादी ढांचे का बजट मात्र 2 लाख करोड़ रुपये था, वहीं इस वर्ष इसे बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपये किया गया है। सात नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, जिनमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर शामिल हैं, से उत्तर प्रदेश को विशेष लाभ मिलेगा। देश के पूर्वी छोर से पश्चिमी छोर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के निर्माण से माल ढुलाई को गति मिलेगी। अगले पांच वर्षों में 20 नए जलमार्ग प्रारंभ किए जाएंगे। टियर-2 और टियर-3 शहरों में सिटी इकोनॉमिक रीजन विकसित किए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक शहर में पांच वर्षों में 5000 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान है। साथ ही पांच प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। रक्षा क्षेत्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रस्तुत यह पहला बजट है, जिसमें रक्षा बजट को 15 प्रतिशत बढ़ाकर 7.85 लाख करोड़ रुपये किया गया है। इसमें 2.19 लाख करोड़ रुपये रक्षा अवसंरचना के लिए निर्धारित किए गए हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मैन्युफैक्चरिंग और आत्मनिर्भरता पर बल देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री श्री पंकज चौधरी ने कहा कि मेक इन इंडिया और पीएलआई जैसी योजनाओं के माध्यम से रोजगार सृजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। सात रणनीतिक क्षेत्रों में मैन्युफैक्चरिंग को प्रोत्साहन दिया गया है। बायोफार्मा शक्ति परियोजना के लिए 10,000 करोड़ रुपये, इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, 40,000 करोड़ रुपये की इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग योजना, रेयर अर्थ मेटल के लिए खनन एवं प्रोसेसिंग केंद्र, तीन केमिकल पार्क तथा कंटेनर निर्माण के लिए 20,000 करोड़ रुपये का प्रावधान देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने का कदम है। श्री चौधरी ने एमएसएमई क्षेत्र के लिए 200 पुराने औद्योगिक समूहों के पुनरुद्धार और 10,000 करोड़ रुपये के एसएमई ग्रोथ फंड की घोषणा को रोजगार और उद्यमिता के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए तीन अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित किए जाएंगे। औद्योगिक नगरियों के समीप पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित होंगी। स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के बजट में 62 प्रतिशत की वृद्धि तथा 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट लैब की स्थापना युवाओं को नई दिशा देगी। श्री चौधरी ने महिलाओं और किसानों पर विशेष फोकस का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में गर्ल्स हॉस्टल, ग्रामीण महिला उद्यमियों के लिए शी-मार्ट, जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी शून्य तथा कृषि क्षेत्र के लिए 1.62 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एआई आधारित भारत विस्तार योजना के माध्यम से किसानों को समय पर वैज्ञानिक सलाह उपलब्ध होगी। चौधरी ने कहा कि देश की 65-68 प्रतिशत जनसंख्या कार्यशील आयु वर्ग में है, जो भारत की सबसे बड़ी ताकत है। स्टार्टअप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, मुद्रा योजना और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को निरंतर अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के 9.12 लाख करोड़ रुपये के बजट का उल्लेख करते हुए बताया कि यह पिछले वर्ष से 12.9 प्रतिशत अधिक है। 20 प्रतिशत बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए निर्धारित है और ग्रामीण विकास में 67 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। वर्ष 2016-17 में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 13.3 लाख करोड़ रुपये थी, जो 2025-26 में बढ़कर 36 ंलाख करोड़ रुपये हो गई है। स्वयं का कर राजस्व 86 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 2.09 लाख करोड़ रुपये हो गया है। निर्यात 46 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा है और कारखानों की संख्या में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्री पंकज चौधरी ने युवाओं से नए जोश और दृढ़ संकल्प के साथ संगठन और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह बजट वर्तमान और भविष्य दोनों के लिए है तथा विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक सशक्त कदम है। युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वित्तीय वर्ष 2026_ 27 के बजट को युवा पीढ़ी के रोजगारपरक और कारगर बताया। प्रदेश महामंत्री/ प्रदेश संयोजक केंद्रीय बजट अभियान सुभाष यदुवंश, प्रांशु दत्त दिवेदी प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि संगठन की युवा टीम 2027 के विधान चुनाव में भाजपा की सरकार लगातार तीसरी बार बनाने में निर्णायक भूमिका निभायेगी। भाजयुमो के क्षेत्रीय मंत्री व अभियान के सह संयोजक अंबिकेश धर द्विवेदी ने सफल संचालन किया। समीर सिंह प्रदेश प्रवक्ता/प्रदेश सह संयोजक केंद्रीय बजट अभियान, अनुभव दिवेदी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो, राहुल श्रीवास्तव क्षेत्रीय संयोजक केंद्रीय बजट अभियान, जनार्दन तिवारी जिलाध्यक्ष, राजेश गुप्ता महानगर अध्यक्ष, पवन यादव क्षेत्रीय महामन्त्री, सूरज राय क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, मनमोहन सिंह अप्पू, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ,क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य अखिलेश चंद, महानगर अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा, जिलाध्यक्ष दुर्गेश दुबे नीरज, अनमोल पांडेय, आलोक आनंद, हर्ष श्रीवास्तव, सुनित शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, रजत गुप्ता, राहुल गिरी, राहुल चौबे राना,प्रभाकर पांडेय प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This