गोरखपुर प्रभारी मंडल सुनील पाठक
गोरखपुर : 22 / फरवरी / 2026 : जिला अपराध निरोधक कमेटी , गोरखपुर के तत्वाधान में कमेटी के कैंप कार्यालय बैंक रोड स्थित होटल विवेक में आगामी त्योहारों जैसे होली, ईद-उल-फितर, तथा रामनवमी को शांतिपूर्वक ढंग से सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता कमेटी के मंत्री अचिंत्य लाहिड़ी ने किया। अचिंत्य लाहिड़ी जी ने कमेटी के पदाधिकारियों तथा सभी सदस्यों को निर्देशित किया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी को शासन – प्रशासन के साथ मिलकर सभी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न करवाना है और हमेशा की तरह गोरखपुर की गंगा-जमुनी तहजीब को आगे रखते हुए आपसी प्रेम व भाईचारा निभाते हुए सभी त्योहारों का सम्मान करना है। साथ ही बैठक में “होली कैसे मनाएं ?” नाम के पत्रिका का विमोचन भी किया गया। जिसका उद्देश्य पत्रिका को आम जनता तक पहुंचाकर जनता से अपील करना है। जैसे – होली में नशीली वस्तुओं का सेवन न करें, अन्य धर्मों के भाइयों पे उनकी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती रंग न डालें, होलिका दहन के समय सावधानी बरतें, कीचड़,नाली का गंदा पानी तथा गोबर आदि का उपयोग करके आपसी सामंजस्य व सामाजिक एकता को खंडित न करें आदि।

आज की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से कमेटी के कोषाध्यक्ष सूर्य कुमार त्रिपाठी जी, उपमंत्री शैवाल शंकर श्रीवास्तव जी, कार्यक्रम संयोजक मनीष पाण्डेय जी, जिला मीडिया प्रभारी अखिलेश गुप्ता जी, कमेटी के विधिक सलाहकार अनूप पाण्डेय जी, शुभेंद्र सत्यदेव जी, दर्पण सोनकर जी तथा विजय कुमार जी समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहें।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












