खुर्जा : 1 / मार्च / 2026 : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्राचार्य प्रो. संजीव कुमार सिंह के निर्देशन में एनआरईसी कॉलेज खुरजा के भौतिकी विभाग द्वारा शैक्षणिक एवं बौद्धिक गतिविधियों से परिपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे क्विज एवं वाद, विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर समन्वयक डॉ.अन्नवीर ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तर्कशक्ति एवं नवाचार की भावना को विकसित करना है। कार्यक्रम सहसमन्वयक डॉ.सुमित कुमार, डॉ.आशीष कुमार, डॉ.सर्जना यादव और डॉ. भारत भूषण ने आवश्यक तकनीकी और गैर तकनीकी विशेष योगदान दिया।
विशेष धन्यवाद डॉ गोविंद सिंघल (विभागाध्यक्ष सांख्यिकी विभाग) सर का जिन्होंने इस प्रतिभागिता को अंतर महाविद्यालयी बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।।
महाविद्यालय के अतिरिक्त श्री वार्ष्णेय कॉलेज, एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा,आईपी कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय बीबीनगर तथा महाराजा अग्रसेन कॉलेज बुलंदशहर सहित अन्य कॉलेज का विशेष रूप से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों के छात्रों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अंतर-महाविद्यालयी स्वरूप प्रदान किया और साथ ही मेल में माध्यम से प्रमाण पत्र प्राप्त करना विद्यार्थियों में उत्साह बढ़ा गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












