Home » आज की ताजा खबर » खुर्जा में होलिका दहन की धूम: श्रद्धा और उल्लास के साथ महिलाओं ने किया पूजन

खुर्जा में होलिका दहन की धूम: श्रद्धा और उल्लास के साथ महिलाओं ने किया पूजन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा। रंगों के त्योहार होली को लेकर नगर में चारों ओर उत्साह का वातावरण बना हुआ है। सोमवार को नगर के विभिन्न चौराहों और पारंपरिक स्थलों पर होलिका दहन की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। ‘बुराई पर अच्छाई की जीत’ के प्रतीक स्वरूप इस पर्व को लेकर सुबह से ही पूजन स्थलों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।

​नगर में इस बार भी काफी संख्या में होलिकाएं सजाई गई हैं। मुख्य रूप से छोटी होली, बड़ी होली, शिकारपुर तिराहा, जेवर अड्डा और भूड़ा मंदिर स्थित होलिका दहन स्थलों पर भारी रौनक देखने को मिली। इन प्रमुख केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष रूप से छोटी होली और शिकारपुर तिराहा की होलिकाओं पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के बीच विधि-विधान से होलिका माता का पूजन किया। जल, अक्षत, गुलाल और नई फसल की बालियां अर्पित कर परिवार की खुशहाली की कामना की गई। बड़ी होली और भूड़ा मंदिर पर भी दोपहर से ही महिलाओं की लंबी कतारें पूजन के लिए लगी रहीं। देर रात शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा, जिसके बाद नगरवासी हर्षोल्लास के साथ रंगों का पर्व मनाएंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment