खुर्जा। राष्ट्रवादी प्रताप सेना द्वारा नगर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष गौरव तोमर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष गौरव तोमर ने कहा कि होली का पर्व ऊंच-नीच और भेदभाव को भुलाकर एकजुट होने का संदेश देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और समाज सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेली।
इस अवसर पर मुख्य रूप से विवेक राघव, योगेश चौहान, ममता सोलंकी, सत्येंद्र बैरागी, विष्णु जादौन, ललित तौमर, महेश कुमार, कुलदीप परमार, प्रदीप परमार, अजय ठाकुर, श्याम सोलंकी, ललित ठाकुर, सतपाल सिंह, सिल्लू सोलंकी, मोनू राघव, हरविंदर चौहान, हरेंद्र जादौन और नीरज तोमर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे
।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












