Home » बुलंदशहर » बुगरासी में प्लॉट पर कब्जा करने आये 5 नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बुगरासी में प्लॉट पर कब्जा करने आये 5 नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 6 / मार्च / 2026 :  बुगरासी कस्बे में बोम्बे टावर के पास प्लॉट पर कब्जा करने आये 5 नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है। जानकारी के अनुसार कस्बा स्याना निवासी लोकेश शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि 5 नामजद व कुछ अज्ञातों ने मेरे बुगरासी बोम्बे टावर के पास स्थित प्लॉट पर बलपूर्वक कब्जा करने की कोशिश की। जिसमे उन लोगों ने वहां रखा सामान कुर्सियां आदि उठाकर फेंक दी और धमकी देते हुए वहां से चले गये। एसएचओ नरसेना ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पांचों नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई कर कानून के होने का एहसास दिला दिया जायेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This