Home » उत्तर प्रदेश » कर्री धर्मशाला नौरंगिया रोड के पास ‘नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल’ का भव्य उद्घाटन,*

कर्री धर्मशाला नौरंगिया रोड के पास ‘नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल’ का भव्य उद्घाटन,*

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

प्रदेश के जाने वाले बिजनेसमैंन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आरसी वर्मा ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का किया भव्य उद्घाटन

सुनील पाठक ,गोरखपुर/ बस्ती, मंडल ब्यूरो

संतकबीरनगर : जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कर्री धर्मशाला नौरंगिया रीड के पास नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस शोरूम का शुभारंभ प्रदेश के जाने-माने बिजनेसमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता आरसी वर्मा ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए आरसी वर्मा ने कहा कि यह अवसर हम सभी के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है। नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल के इस शुभारंभ के साथ क्षेत्र में विकास और आधुनिक तकनीक का एक नया अध्याय जुड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब पूरा देश हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ रहा है, ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों का महत्व और भी बढ़ जाता है।

उन्होंने शोरूम के संचालक राकेश चौधरी को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह केवल एक व्यापार की शुरुआत नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता को कम करते हैं, जिससे न केवल लोगों के खर्च में कमी आती है बल्कि पर्यावरण भी स्वच्छ और सुरक्षित रहता है।

आरसी वर्मा ने कहा कि संतकबीरनगर जैसे जिले में Uppgrow E-Scooty जैसे आधुनिक और किफायती इलेक्ट्रिक वाहनों का उपलब्ध होना क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है। इससे न केवल लोगों को बेहतर और सस्ता परिवहन विकल्प मिलेगा बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि यह शोरूम क्षेत्र के ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार भी लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है, ताकि देश में प्रदूषण कम हो और स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़े। ऐसे में नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल जैसी पहलें समाज और पर्यावरण दोनों के लिए लाभदायक साबित होंगी।

कार्यक्रम के अंत में आरसी वर्मा ने नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान निरंतर प्रगति करे, नई ऊंचाइयों को छुए और पूरे जिले में अपनी अलग पहचान बनाए।

गौरतलब है कि आरसी वर्मा प्रदेश के विख्यात बिजनेसमैनों में गिने जाते हैं और व्यापार जगत में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। साथ ही राजनीति में भी उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। संतकबीरनगर जिले में उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चाएं भी देखने को मिल रही हैं। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में भी काफी उत्साह देखने को मिला और लोगों ने इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment