Home » बुलंदशहर » डिबाई में भूमि पूजन के साथ शुरू हुई 21 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी, 4 अप्रैल को कलश यात्रा व 5 अप्रैल से श्री राम कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ

डिबाई में भूमि पूजन के साथ शुरू हुई 21 कुंडीय महायज्ञ की तैयारी, 4 अप्रैल को कलश यात्रा व 5 अप्रैल से श्री राम कथा एवं यज्ञ का शुभारंभ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

डिबाई : 23 / मार्च / 2026 :  डिबाई  क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर आयोजित होने जा रहे 21 कुंडीय होमात्मक सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवं श्री राम कथा का शुभारंभ आज विधिवत भूमि पूजन के साथ हो गया। धार्मिक वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संत-महात्माओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

भूमि पूजन कार्यक्रम में श्याम बाबा नरवर, श्री दंडी स्वामी प्रबोधा आश्रम, नरसिंह भारतीय (कर्नाटक), डॉ. गुण प्रकाश एवं ब्रह्मचारी सुदेश जी,चेतन जी महाराज सहित कई संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्य देवेश द्वारा भूमि पूजन संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर भूपेंद्र वार्ष्णेय (कोल्ड स्टोर), कृष्णा वार्ष्णेय, अरुण कुमार सिंघल (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद), पूर्व मंडल अध्यक्ष विकास वार्ष्णेय, रूप किशोर गुप्ता (टाल वाले), अनिल गुप्ता (टीआर हवेली), उमेश गुप्ता (पापा), विजय वार्ष्णेय (दानगढ़ वाले), सुभाष चंद्र एडवोकेट, नरेश चंद्र (टाल वाले), प्रमोद वार्ष्णेय (रस्सी वाले) सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि 4 अप्रैल को 1100 मातृशक्ति द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके पश्चात 5 अप्रैल से श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ होगा, जिसमें कथा व्यास के रूप में पूज्य श्री ब्रह्मानन्द सरस्वती जी महाराज अपने प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं जीवन मूल्यों का संदेश देंगे। साथ ही डॉ. गुण प्रकाश चेतन्य जी महाराज का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे से 11:00 बजे तक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3:30 बजे से 6:30 बजे तक श्री राम कथा का वाचन होगा, जबकि सायं 6:30 बजे से से काशी की दिव्य आरती का आयोजन किया जाएगा।

5 अप्रैल से 11 अप्रैल तक वेद पाठ, पूजन एवं यज्ञ का क्रम निरंतर जारी रहेगा। 11 अप्रैल 2026 को पूर्ण आहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा तथा उसी दिन दोपहर 2:00 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा।

यह भव्य धार्मिक आयोजन डिबाई स्थित रामलीला ग्राउंड में संपन्न होगा, जहां आयोजकों द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ लेने एवं आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This