सिद्धार्थनगर : 25 / मार्च / 2026 : जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी स्थित तथागत नगर पालिका मैरिज हॉल (माघ मेला परिसर) में भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान बुद्ध और डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों को स्मरण करते हुए बौद्धाचार्य परीक्षा एवं संगठन विस्तार पर विशेष चर्चा हुई।
इस अवसर पर मुंबई चैत्य भूमि से पधारे राष्ट्रीय सचिव डॉ. राजेश पवार, प्रदेश अध्यक्ष निर्भय कुमार जैसल, प्रदेश सचिव केदार नाथ आजाद, जौनपुर से जिलाध्यक्ष लाल मनी भास्कर सहित जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष राम मिलन भारती, संरक्षक लहुरी प्रसाद और जिला ऑडिटर संतोष कुमार आजाद की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रेम सागर को भारतीय बौद्ध महासभा, जनपद सिद्धार्थनगर का जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस घोषणा पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विभिन्न तहसीलों के अध्यक्ष—सुरेंद्र प्रसाद भारती (बांसी), राधेश्याम गौतम, सचिन कुमार भास्कर (डुमरियागंज), माता दीन बौद्ध (शोहरतगढ़), अनिल कुमार गौतम (इटवा) सहित अनेक बौद्धाचार्य प्रशिक्षणार्थी और समाजसेवी उपस्थित रहे।
नवनियुक्त जिला महासचिव प्रेम सागर ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को मजबूत करने और समाज में बौद्ध विचारधारा के प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। कार्यक्रम का समापन “जय भीम, नमो बुद्धाय” के उद्घोष के साथ हुआ।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












