Home » बुलंदशहर » न्याय फाउंडेशन ने सरकारी अस्पताल में चलाया सेवा अभियान, मरीजों का हालचाल जाना

न्याय फाउंडेशन ने सरकारी अस्पताल में चलाया सेवा अभियान, मरीजों का हालचाल जाना

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 25 / मार्च / 2026 :  न्याय फाउंडेशन द्वारा बुलंदशहर के सरकारी अस्पताल में सेवा भाव से एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान संस्था के सदस्यों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों का सम्मान भी किया गया। फाउंडेशन की ओर से डॉक्टरों को उपहार भेंट कर उनके सेवा कार्यों की सराहना की गई। इसके अलावा मरीजों को खाने-पीने का सामान वितरित किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली और उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

न्याय फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि उनका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की सेवा करना और समाज में मानवता का संदेश फैलाना है। भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्य जारी रहेंगे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment