मैनपुरी : 28 / मार्च / 2026 : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जनपद के बखतपुर गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां देवर और भाभी के शव एक ही पेड़ पर फंदे से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार, दोनों ने रात में गांव में चल रहे एक कार्यक्रम में डीजे पर साथ जमकर डांस किया था। लेकिन सुबह जब ग्रामीणों ने जामुन के पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके देखे, तो हर कोई स्तब्ध रह गया।

घटना के बाद परिजनों ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है और किसी भी तरह की जानकारी देने से बच रहे हैं। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद गांव में दहशत और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












