Home » बुलंदशहर » NH-93 पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

NH-93 पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 29 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र में नेशनल हाईवे-93 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नगला बंजारा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान अलीगढ़ जनपद के थाना गोधा क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी 33 वर्षीय जय प्रकाश उर्फ पिंटू दुधिया पुत्र खेम सिंह के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि जय प्रकाश शनिवार सुबह अपनी बाइक से अलीगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment