Home » उत्तर प्रदेश » जलवायु परिवर्तन पर संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

जलवायु परिवर्तन पर संवेदीकरण कार्यशाला संपन्न

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर संवाददाता

 

सिद्धार्थनगर : 2 / अप्रैल / 2026 :  सामाजिक संस्था गौतम बुद्ध जागृति समिति, द्वारा संचालित एवं रोहिणी नीलेकनी फिलोंथरोपिस फाउंडेशन एवं पानी संस्थान से सहायतित मौसम परियोजना के अंतर्गत संस्था कार्यालय उसका बाजार में पंचायत वार्ड सदस्यों का एक दिवसीय जलवायु परिवर्तन पर संवेदीकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे संस्था सचिव श्रीधर पाण्डेय जी ने मुख्य रूप से ग्राम पंचायत विकास कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी साझा किये।

उन्होने बताया गया कि यह पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया है। इसमें मौसम और परिस्थितियों के अनुसार स्थानीय जरूरतों को प्राथमिकता दी जाती है। इसमें पंचायत स्तर पर संसाधन जुटाने, विकास कार्यों की मॉनिटरिंग और मूल्यांकन करने, ग्राम सभा की भूमिका और प्रभावी बैठको का आयोजन करना होता है।

इससे पंचायत की योजनाएँ अधिक प्रभावी बनेंगी, विकास कार्यों में पारदर्शिता आएगी,ग्रामीण विकास में समुदाय की भागीदारी बढ़ेगा | इसी क्रम में क्लाइमेट वारियर लीड सुनील कुमार ने ग्राम पंचायत विकास कार्ययोजना को जलवायु के मुद्दे से जोड़कर बताया कि जलवायु परिवर्तन से हमारे खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। जैसे बारिश देर-से या तेज़ होना , सूखा-बाढ़ की आवृत्ति बढ़ना, फसल-चक्र बिगड़ना। गर्मी से गेहूँ-जैसी रबी फसलों की उपज घटना, कीट-रोगों का दबाव बढ़ना , सिंचाई की माँग बढ़ना, भूजल स्तर गिरना, वर्षा पैटर्न बदलने से सिंचाई पर दबाव, खारे पानी का बढ़ना चावल, मक्का जैसी फसलों की उत्पादकता क्षेत्र-विशेष घट-बढ़ सकती है गर्म माहौल में नए रोगजनक फैलते हैं एवं निरंतर लागत बढ़ती है।

यह तभी संभव हैं जब ग्राम पंचायत विकास कार्ययोजना में हम सभी लोग मिलकर लक्ष्य, समय सीमा, क्रियान्वयन, निगरानी करते हैं तो और फसलों में छोटी अवधि की किस्में, विविधीकरण, जल-संचयन, ड्रिप-सिंचाई, सोलर पंप को बढ़ावा देकर, मौसम-आधारित खेती के मुद्दों को केंद्र में रखकर GPDP प्लान बनाया जाय तो जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम किया जा सकता हैं। कार्यशाला उमेश, ममता, अनीता, सुधा, सुधा चौहान एवं 5 पंचायत से 20 सदस्य/ ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment