Home » उत्तर प्रदेश » रतन सेन महाविद्यालय में पाँच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

रतन सेन महाविद्यालय में पाँच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सिद्धार्थनगर संवाददाता

 

सिद्धार्थनगर : 3 / अप्रैल / 2026 :  रतन सेन महाविद्यालय में गुरुवार को पाँच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड प्रार्थना, झण्डा गीत तथा स्काउट-गाइड के नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह प्रशिक्षण जिला प्रशिक्षक अमित कुमार शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुआ।

कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को स्काउट-गाइड के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और आत्मविश्वास का विकास करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को शिविर के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन रोवर्स लीडर डॉ. हंसराज कुशवाहा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रेंजर्स लीडर डॉ. किरन देवी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. अरविन्द कुमार मौर्य, डॉ. विकास कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार भारती, डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय, डॉ. मनोज कुमार सोनकर तथा पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment