Home » बुलंदशहर » महीनों से खराब पड़ा सार्वजनिक वाटर कूलर, ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा

महीनों से खराब पड़ा सार्वजनिक वाटर कूलर, ग्रामीणों को पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खानपुर : 9 / अप्रैल / 2026 :  खानपुर  क्षेत्र में लगा सार्वजनिक वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़ा होने के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को स्वस्थ पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। पानी की व्यवस्था न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

क्षेत्र के जाड़ौल गांव में स्थापित यह वाटर कूलर ग्रामीणों के साथ-साथ राहगीरों के लिए भी स्वस्थ पेयजल की अहम सुविधा था, लेकिन खराब होने के चलते लोगों को अब दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। खासकर दोपहर के समय स्थिति अधिक परेशान करने वाली हो जाती है।

राजू, कलवा, सचिन कुमार और अमित कुमार समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि कई माह से वाटर कूलर खराब पड़ा है, लेकिन अभी तक इसकी मरम्मत को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों ने पंचायत और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द वाटर कूलर ठीक कराया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment