Home » दिल्ली » जले हुए नोट मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

जले हुए नोट मिलने के मामले में जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 10 / अप्रैल / 2026 :  जस्टिस यशवंत वर्मा ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को भेजा है। यह इस्तीफा उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के मामले में चल रही जांच के बीच आया है।

मामला मार्च 2025 में सामने आया था, जब दिल्ली के तुगलक रोड स्थित आवास पर आग लगने के बाद जांच एजेंसियों और कर्मचारियों को जले हुए ₹500 के नोट मिले थे। बाद में सफाई कर्मचारियों ने भी घर के बाहर सड़क और मलबे में अधजले नोट मिलने का दावा किया था।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि आवास परिसर से 4 से 5 बोरे या बंडलों में अधजली भारतीय मुद्रा मिली थी। इसके बाद मामले की आंतरिक जांच शुरू की गई और जस्टिस वर्मा से न्यायिक कार्य भी वापस ले लिया गया था।

जस्टिस वर्मा ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया था। उनका कहना था कि उनके या उनके परिवार के किसी सदस्य ने घर में नकदी नहीं रखी और उन्हें फंसाने की साजिश की जा रही है। इसके बावजूद लगातार बढ़ते विवाद और जांच के बीच उन्होंने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This