Home » अंतरराष्ट्रीय » इस्राइल पर टिप्पणी कर घिरे पाक रक्षा मंत्री, दबाव के बाद हटाई पोस्ट

इस्राइल पर टिप्पणी कर घिरे पाक रक्षा मंत्री, दबाव के बाद हटाई पोस्ट

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

10 / अप्रैल / 2026 :  पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्राइल के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई अपनी विवादित पोस्ट डिलीट कर दी है। उन्होंने पोस्ट में इस्राइल को “मानवता के लिए अभिशाप” बताया था और लेबनान में जारी सैन्य कार्रवाई की आलोचना की थी।

इस पोस्ट के बाद इजराइल की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई।बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा कि ऐसे बयान उस देश के लिए उचित नहीं हैं, जो खुद को क्षेत्रीय शांति वार्ता में तटस्थ मध्यस्थ के रूप में पेश कर रहा है।

विवाद बढ़ने और कूटनीतिक दबाव के बीच ख्वाजा आसिफ ने कुछ ही घंटों बाद अपनी पोस्ट हटा दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच प्रस्तावित वार्ता की मेजबानी कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पोस्ट हटाना पाकिस्तान की ओर से विवाद को बढ़ने से रोकने की कोशिश है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment