Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

हाथरस में ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ आयोजित, महिला सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

हाथरस : 13/ अप्रैल / 2026 :   हाथरस में महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन” के सजीव कार्यक्रम के प्रसारण का आयोजन मा0 ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री जी के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण देखते हुए उनका उद्बोधन सुना गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों यथा शिक्षा, कला, चिकित्सा, खेल, कला एवं संस्कृति के क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रही।

मा0 ब्लॉक प्रमुख महोदया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनके सशक्तिकरण के बिना समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उपस्थित जिला विकास अधिकारी  पी0एन0यादव द्वारा उपस्थित महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा गया कि समस्त महिलाओं को स्वयं तथा अपने समाज को सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।

जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्य ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अभी भी अनेक क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाने हेतु दिशा प्रदान करनी चाहिए।
कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी  धीरेंद्र उपाध्याय ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि समस्त महिलाएं अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती है अतः वे यह सुनिश्चित करने कि उनके क्षेत्र में कोई भी महिला किसी भी प्रकार के अभाव से ग्रस्त ना रहे महिलाओं को आगे बढ़ाने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनकी भागीदारी हेतु विशेष प्रयास किया गया।

इस अवसर पर मा0 अतिथिगणों द्वारा दो गर्भवती महिलाओं को पोषण पोटली वितरित करने के साथ ही एक बालिका का अन्नप्राशन भी कराया गया। विकासखंड हाथरस के खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित अतिथिगणों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

सम्मेलन में स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में सभी प्रतिभागियों ने महिला सशक्तिकरण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment