Home » बुलंदशहर » मांकडी में भाजपा का स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया, योजनाओं की दी जानकारी

मांकडी में भाजपा का स्थापना दिवस पौधारोपण कर मनाया, योजनाओं की दी जानकारी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी : 13/ अप्रैल / 2026 : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर क्षेत्र के गांव मांकडी में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम विपिन त्यागी के आवास पर बुगरासी चेयरमैन ओमदत्त लोधी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान चेयरमैन ओमदत्त लोधी ने अपने सहयोगियों के साथ पौधे लगाकर स्थापना दिवस मनाया और उपस्थित लोगों को पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना और राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लाभों को समझाते हुए अधिक से अधिक लोगों तक इनका फायदा पहुंचाने की अपील की।

कार्यक्रम से पूर्व उपस्थित लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई। साथ ही आने वाले चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुभाष लोधी, नैपाल लोधी, सतीश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समन्वय यतेन्द्र त्यागी, बुगरासी द्वारा किया गया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This