Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस: पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 25-25 हजार के इनामी दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

हाथरस: पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा हत्याकांड में पुलिस की बड़ी सफलता, 25-25 हजार के इनामी दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

 

हाथरस : 14 / अप्रैल / 2026 :  उत्तर प्रदेश हाथरस पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा उर्फ सोनू की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी टीम व थाना कोतवाली नगर एवं थाना सहपऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपी शौर्य भारद्वाज व कृष्णा जाटव को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने अलीगढ़-आगरा बाईपास से नहरोई मार्ग के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लग गई और उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर, 2 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस तथा एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2026 की रात पत्रकार वेदप्रकाश शर्मा की हत्या मकान हड़पने की नियत से की गई थी। इस संबंध में 7 अप्रैल को थाना हाथरस गेट पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया था।

अब तक इस प्रकरण में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नामजद व प्रकाश में आए आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This