खुर्जा : 17 / अप्रैल / 2026 : संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर आयोजित विशाल शोभायात्रा के दौरान युवा जाटव जागृति एकता समिति (रजिस्टर्ड), खुर्जा द्वारा समाजसेवी डीसी गुप्ता ‘कांटे वाले’ को सम्मानित किया गया।
समिति के पदाधिकारियों ने श्री गुप्ता को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। डीसी गुप्ता, श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट (पंजीकृत) के मुख्य संरक्षक, इंडियन काउंसिल ऑफ प्रेस के जिला उपाध्यक्ष तथा समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष हैं और लंबे समय से जनहित एवं गरीबों के कल्याण के लिए कार्यरत हैं।

इस अवसर पर कैलाश भागमल प्रधान ने कहा कि वर्तमान समय में निस्वार्थ भाव से अपने संसाधनों से समाज सेवा करना अत्यंत कठिन कार्य है, जिसे डीसी गुप्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभा रहे हैं।
कार्यक्रम में पवन गौतम (फायरफाइटर एवं अध्यक्ष, डॉ. अंबेडकर जन्मोत्सव एवं जन कल्याण समिति), हरिओम जाटव, मुकेश राय, पवन कुमार, प्रवीण, वरुण कुमार, दिनेश कुमार, अमन चौधरी, लोकेश कुमार, सुमित बौद्ध, आदित्य गौतम सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









