Home » उत्तर प्रदेश » पीपीगंज टाउन एरिया में अधिशासी अधिकारी की मनमानी! समय तय न होने से जनता परेशान

पीपीगंज टाउन एरिया में अधिशासी अधिकारी की मनमानी! समय तय न होने से जनता परेशान

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक, गोरखपुर  

 

 

गोरखपुर : 18 / अप्रैल / 2026 : पीपीगंज टाउन एरिया के कार्यालय में अधिशासी अधिकारी के बैठने का कोई निर्धारित समय न होने से आम जनमानस को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें रोजमर्रा के कार्यों के लिए टाउन एरिया कार्यालय आना पड़ता है, लेकिन अधिकारी के न मिलने से उनका काम अटक जाता है।

लोगों का कहना है कि न केवल अधिशासी अधिकारी का समय तय है, बल्कि कई कर्मचारियों की उपस्थिति भी समय से नहीं होती, जिससे कार्यालय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में आम जनता का काम समय पर कैसे होगा, यह एक बड़ा सवाल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिशासी अधिकारी कभी-कभी शाम 4 से 5 बजे के बीच कार्यालय पहुंचते हैं और 1-2 घंटे बैठकर कुछ विभागीय ठेकेदारों से मुलाकात करते हैं। इसके बाद वह कार्यालय से चले जाते हैं। इस दौरान किन विषयों पर चर्चा होती है, यह केवल अधिकारी और संबंधित ठेकेदार ही जानते हैं।

जब इस संबंध में अधिशासी अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो उनका मोबाइल नंबर भी नहीं लग पाया। एक बार कॉल लगने पर भी उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि यह सरकारी सेवा है या मनमानी व्यवस्था।

वहीं, टाउन एरिया पीपीगंज में अतिक्रमण की समस्या भी लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन इस ओर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्रीय पत्रकारों का आरोप है कि जनसमस्याओं को लेकर बात करने पर भी अधिकारी समय नहीं देते हैं।

स्थानीय लोग बताते हैं कि सुबह से शाम तक महिला-पुरुष कार्यालय के चक्कर लगाते रहते हैं, लेकिन अधिकारी से मुलाकात नहीं हो पाती। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

पीड़ित नागरिकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में बैठने का समय निर्धारित किया जाए और उनका संपर्क नंबर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment