Home » उत्तर प्रदेश » हाथरस में बोलेरो–कंटेनर की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल; दो की हालत गंभीर

हाथरस में बोलेरो–कंटेनर की भीषण टक्कर, 6 लोग घायल; दो की हालत गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

हाथरस  : 18 / अप्रैल / 2026 : उत्तर प्रदेश के हाथरस में बोलेरो गाड़ी और कंटेनर की टक्कर में एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

 

 

हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र अंतर्गत प्रताप चौराहे के पास बोलेरो गाड़ी और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलटने से बाल-बाल बची।

हादसे में बोलेरो सवार एक परिवार के तीन महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

राहगीरों की मदद से घायलों को बड़ी मुश्किल से गाड़ी से बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और 102 व 108 एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

सूचना पर नायब तहसीलदार एवं सीएमएस भी जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हाल-चाल लिया और प्राथमिक उपचार सुनिश्चित कराया। डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

बताया जा रहा है कि सभी घायल राजस्थान राज्य के भरतपुर जिले के डींग क्षेत्र के निवासी हैं, जो हाथरस के सादाबाद क्षेत्र के गांव नया नगला में अपने ननिहाल आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment