Home » बुलंदशहर » बरहाना में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बरहाना में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, निकाली गई भव्य शोभायात्रा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बरहाना  : 19 / अप्रैल / 2026 :  बरहाना गांव में भगवान परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव के प्राचीन शिव मंदिर स्थित भगवान परशुराम की प्रतिमा पर पूर्व मंत्री राकेश त्यागी (उत्तर प्रदेश सरकार) ने अपने सहयोगियों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

शोभायात्रा परशुराम जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर, खोका बस स्टैंड, पत्रकार यतेन्द्र त्यागी के आवास, देवी मंदिर, बड़ा शिव मंदिर, गुसाइयों वाली गली, ईश्वर त्यागी के आवास और गुसाइयों वाले चौक से होते हुए पुनः प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुई।

इस दौरान शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां और बैंड-बाजों ने सभी का मन मोह लिया। जगह-जगह महिलाओं और बच्चों द्वारा पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन और उनके अवतार की महत्ता पर भी प्रकाश डाला गया। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने परशुराम के रूप में जन्म लेकर अधर्म का नाश किया था। वे ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र थे तथा उन्हें भगवान शिव से परशु (कुल्हाड़ी) प्राप्त हुआ था। परशुराम को ब्राह्मण-योद्धा और चिरंजीवी माना जाता है।

सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसओ नरसेना रामकिशोर गौतम और चौकी प्रभारी बुगरासी नीटू मलिक पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल त्यागी, मुकुल त्यागी, विक्रांत त्यागी, अभिषेक त्यागी, शेखर त्यागी, मोहित त्यागी, अंकित त्यागी, अमित फौजी, कपिल फौजी, दीपक त्यागी, हैप्पी त्यागी, निखिल त्यागी, यथार्थ त्यागी, अक्षय त्यागी, विवेक त्यागी, वाई के त्यागी, ललित चौहान, सौरभ गोस्वामी सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment