Home » बुलंदशहर » खुर्जा में जनगणना 2026 की ट्रेनिंग शुरू, 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

खुर्जा में जनगणना 2026 की ट्रेनिंग शुरू, 350 प्रगणकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

 खुर्जा : 20 / अप्रैल / 2026 :  आज श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मीचंद सीनियर सेकेंडरी कॉलेज, जंक्शन रोड खुर्जा में जनगणना 2026 के अंतर्गत प्रगणकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 2 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

प्रशिक्षण केंद्र पर ग्रामीण एवं नगरीय दोनों चार्ज के कुल 350 प्रगणकों को फील्ड ट्रेनरों द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान प्रगणकों को जनगणना से संबंधित प्रक्रियाओं, डेटा संग्रहण और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर तहसील प्रशासन एवं जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने प्रशिक्षण की व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सभी प्रगणकों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और जनगणना को सफल बनाने के निर्देश दिए।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment