Home » उत्तर प्रदेश » नाजिया की मौत पर सस्पेंस गहराया: बहन की गुहार पर 8 दिन बाद कब्र खुलवाई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

नाजिया की मौत पर सस्पेंस गहराया: बहन की गुहार पर 8 दिन बाद कब्र खुलवाई, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

कौशाम्बी :  29 / अप्रैल / 2026 :  जनपद के थाना पश्चिम शरीरा क्षेत्र के ग्राम जाफरपुर महावां में 23 वर्षीय नाजिया की मौत अब सवालों के घेरे में आ गई है। मृतका की बहन वाकिया ने जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया।

बताया जा रहा है कि 20 अप्रैल 2026 को नाजिया की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अगले दिन 21 अप्रैल को शव को दफना दिया गया।

हालांकि, बहन वाकिया ने आरोप लगाया कि नाजिया की मौत सामान्य नहीं थी, बल्कि इसके पीछे कुछ संदिग्ध परिस्थितियां हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी कौशाम्बी के आदेश पर 29 अप्रैल 2026 को नायब तहसीलदार मंझनपुर की मौजूदगी में कब्र खुलवाई गई और शव को बाहर निकलवाया गया।

मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात रहा और शांति व्यवस्था बनाए रखी गई।
क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह के अनुसार, फिलहाल स्थिति सामान्य है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment