Home » बुलंदशहर » खुर्जा ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

खुर्जा ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 30 / अप्रैल / 2026 :  बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी जीतू सैनी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस के साथ हुई जोरदार फायरिंग में घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर रोड, सिकंदरपुर के पास पुलिस और बदमाश के बीच कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मौ. असलम और हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से दो पिस्टल, एक तमंचा और जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि जीतू सैनी खुर्जा में हुए तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment