Home » बुलंदशहर » तेज हवाओं और बूंदाबांदी से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुगरासी  : 1 / मई / 2026 :  बुगरासी क्षेत्र में गुरुवार सुबह से तेज हवाएं चलने लगीं, जिससे मौसम के खराब होने की आशंका बढ़ गई। शाम करीब चार बजे अचानक गड़गड़ाहट के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, जिसके बाद मौसम पूरी तरह बदल गया।

मौसम में आए इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में अभी भी कुछ किसानों की फसल खेतों में खुले आसमान के नीचे पड़ी हुई है, जो बारिश और तेज हवाओं के कारण खराब होने की कगार पर है। वहीं कई किसानों ने गेहूं की कटाई तो कर ली है, लेकिन भूसा अभी भी खेतों में ही पड़ा है, जो तेज हवाओं में उड़ रहा है और बारिश में भीगकर खराब होने की आशंका है।

किसानों का कहना है कि यदि भूसा भीग गया तो उन्हें भविष्य में पशुओं के चारे के लिए महंगे दामों पर खरीदना पड़ेगा, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ेगा। मौसम की इस मार से किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं और पूरी स्थिति भगवान भरोसे छोड़ने को मजबूर हैं।
अचानक बदले मौसम ने एक बार फिर किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर संकट खड़ा कर दिया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This